लॉगिन

सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ईडी की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी

Chhattisgarh January 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ईडी की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी

सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ईडी की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर बड़ी खबर है. इस घोटाले में जेल में बंद आरोपी निलंबित आईएएस सौम्या चौरसिया ने ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है. वहीं, इस केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी जेल में बंद हैं. उन्होंने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है. इन दोनों याचिकाओं पर 28 जनवरी को सुनवाई होगी.

ईडी की गिरफ्तारी को सौम्या चौरसिया ने किया चैलेंज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सचिव रहीं और निलंबित आईएएस सौम्या चौरसिया को ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी के अलावा ईओडब्लू और एसीबी ने भी उनकी गिरफ्तारी की है. अब ईडी की गिरफ्तारी को लेकर सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट का रूख अपनाया है. उन्होंने ईडी की गिरफ्तारी को एससी में चैलेंज किया है, जिस पर सुनवाई 28 जनवरी को होगी.

जांच एजेंसियों के मुताबिक सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव और पद का दुरुपयोग करते हुए शराब सिंडिकेट को संरक्षण दिया था. उन पर यह भी आरोप है कि शराब कारोबार से जुड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही और अवैध लेन-देन से जुड़ी रकम तक उनकी पहुंच थी. जांच में यह सामने आया है कि शराब घोटाले से जुड़े कुछ अहम लोगों से उनका सीधा संपर्क था.

कवासी लखमा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत अर्जी

वहीं, शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की है. इस पूरे मामले की सुनवाई 28 जनवरी को एससी के चीफ जस्टिस की कोर्ट में होगी.

बता दें कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार हुए थे. आरोप हैं कि शराब घोटाले में कवासी लखमा को 64 करोड़ रुपए मिले. वर्तमान में रायपुर सेंट्रल में जेल में बंद हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds