Site icon khabriram

जन्माष्टमी पर 30 साल बाद बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को भाग्य होगा प्रबल

shree krishna

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इन दोनों दिन को अष्टमी तिथि है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए 6 और 7 तारीख को जन्माष्टमी मनाई जा सकती है। इस बार 30 साल बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त बनने जा रहा है। इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग से 3 राशि वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए जन्माष्ठमी विशेष लाभकारी हो सकती है। इस समय अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इस दौरान सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

सर्वार्थ सिद्धि योग से तुला राशि वालों के लिए हर क्षेत्र में शुभ हो सकता है। इस दौरान आजीविका के साधन बढ़ सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस समय साझेदारी के काम से आपको फायदा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए जन्माष्ठमी विशेष लाभकारी हो सकती है। इस अवधि में आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। कर्मचारियों को इस अवधि में प्रमोशन मिल सकती है।

Exit mobile version