Sarangarh News: मजदूर की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद में की फायरिंग, इलाके में हड़कंप…

Sarangarh News: सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में बीती रात बड़ी वारदात हुई। प्लास्टिक जलाने से उठ रहे धुएं को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने बेकरी में काम करने वाले कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। आचार संहिता के बीच फायरिंग की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

Sarangarh News: जानकारी के मुताबिक, घटना सारंगढ़ के नगर पालिका, वार्ड क्रमांक 1 की है। राधाकृष्ण अस्पताल के पास संध्या रेस्टोरेंट और सूर्या बेकरी है। 13 फरवरी की रात 10 बजे बेकरी के कर्मचारी प्लास्टिक जला रहे थे। इसी बात को लेकर रेस्टोरेंट के लोगों का बेकरी के कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि रेस्टोरेंट और बेकरी के कर्मचारियों के बीच हाथापाई होने लगी। इतने में कृष्णा राजपूत नाम के युवक ने अपनी कार में रखी बंदूक निकाली और कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना में मुखलाल मांझी 40 वर्ष को गोली लगी, जिसके बाद रेस्टोरेंट के सभी आरोपी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मुखलाल मांझी को अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मौत होने की पुष्टि की।

Sarangarh News: इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पुष्कर शर्मा सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच करते हुये कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, आचार संहिता के बीच इतनी बड़ी घटना होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल के आसपास भय का वातावरण है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds