Site icon khabriram

दंगल’ फेम Suhani Bhatnagar की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहीं Sanya Malhotra, बोलीं- ‘वह बहुत खास थी’

suhani bhatnagar

मुंबई : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल‘ में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। लंबी बीमारी के बाद सुहानी का निधन हो गया। 19 साल की एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

सुहानी भटनागर के निधन से हर कोई हैरान है। आमिर खान नितेश तिवारी और जायरा वसीम ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी थी। अब एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने सुहानी के निधन पर शोक जताया है।

सुहानी के निधन से सान्या को लगा झटका

‘दंगल’ में बड़ी बबीता फोगाट बनीं सान्या मल्होत्रा को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुहानी अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सुहानी के इतनी जल्दी जाने की कोई उम्र नहीं थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर को-स्टार के निधन का शोक मनाते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं यकीन नहीं कर सकती कि यह सच है।”

सान्या मल्होत्रा ने आगे सुहानी की तारीफ की और उन्हें सबसे खास बताया। एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारी सुहानी की तरह कोई नहीं था। वह बहुत खास, टैलेंटेड और इतनी जल्दी दुनिया छोड़ने के लिए बहुत छोटी थी। रेस्ट इन पीस छोटू। पूजा, पुनीत और पूरी फैमिली को मेरी गहरी संवेदना।”

सुहानी भटनागर का करियर

सुहानी भटनागर को नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ में जूनियर बबीता फोगाट के किरदार के लिए जाना जाता था। इस फिल्म से सुहानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह कई टीवी एड्स में भी नजर आ चुकी थीं। ‘दंगल’ से भले ही सुहानी को बहुत लाइमलाइट मिली, लेकिन उन्होंने काम को जारी रखने की बजाय फिल्मों से कुछ समय के लिए किनारा कर लिया था। सुहानी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं और फिर से कमबैक करने वाली थीं।

Exit mobile version