Sambhal violence case : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर हो रही निगरानी
Sambhal violence case : संभल हिंसा के बाद 29 नवंबर को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज, डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए.