लॉगिन

Salman Khan: ‘ग्रूट’ के नाम की माला जपते दिखे भाईजान, सलमान के सिर चढ़ा ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ का नशा

BOLLYWOOD May 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Salman Khan: ‘ग्रूट’ के नाम की माला जपते दिखे भाईजान, सलमान के सिर चढ़ा ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ का नशा

Salman Khan: ‘ग्रूट’ के नाम की माला जपते दिखे भाईजान, सलमान के सिर चढ़ा ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ का नशा

मुंबई : सलमान खान इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी पिता बनने कभी नेकलाइन को लेकर दिए बयान तो कभी दुबई सुरक्षित होने और भारत में समस्या की बात करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कलेक्शन तो नहीं कर पाई लेकिन सलमान के फैंस को फिल्म खूब पसंद आई अब सलमान खान मार्वल फ्रेंचाइजी द गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

ग्रूट के दीवाने हैं सलमान

मार्वल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म द गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 3 इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मार्वल के फैंस दुनियाभर में हैं और वह इसकी किसी भी फिल्म या सीरीज के लिए क्रेजी रहते हैं। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपना मार्वल प्रेम जाहिर किया है। इसके एक फिक्शनल कैरेक्टर ग्रूट के सलमान दीवाने हैं। वह इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में क्या है

सामने आए वीडियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सवाल किया जाता है कि उनकी अगली अनटाइटल्ड फिल्म का नाम क्या है तो वह आई एम ग्रूट की तर्ज पर कहते हैं आई एम सलमान। आखिरी में हमेशा की तरह उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है, जिसके जवाब में वह उनकी टीशर्ट पर बने ग्रूट के पोस्टर को फ्लॉन्ट करते हैं। सलमान फिल्म प्रचार के अपने रोजमर्रा के रूटीन को ग्रूट स्टाइल में दिखाने की कोशिश की है। बता दें कि यह फिल्म 5 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds