बस्तर पुलिस कार्यालय में वेतन घोटाला, वेतन शाखा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

जगदलपुर : बस्तर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बड़ा वेतन घोटाला सामने आया है. जहां कार्यालय में पदस्थ तीन बाबूओं ने अपने ही विभाग के कर्मचारियों के वेतन में हेरफेर किया.

एक सप्ताह से अधिक समय तक चली गहन जांच के बाद, सोमवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. यह हेरफेर वर्ष 2023 से लगातार चल रहा था. वेतन शाखा, स्थापना शाखा और ट्रेजरी विभाग में पदस्थ इन जवानों ने पुलिसकर्मियों के वेतन से थोड़ी-थोड़ी राशि निकाली.

करोड़ों का हुआ गबन

वे धीरे-धीरे बड़ी रकम का गबन कर रहे थे. लगातार बढ़ती राशि और अन्य अनियमितताओं पर आला अधिकारियों को संदेह हुआ. इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई. लेखा-परीक्षा के दौरान कई सारे रिकॉर्ड सामने आए, जिससे घोटाले का खुलासा हुआ. पुलिस जवानों पर करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये के गोलमाल का आरोप है. मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. वहीं विशेष ऑडिट सॉफ्टवेयर के माध्यम से जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर और आहरित किए गए.

मामले की जांच शुरू

इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं. कई लोगों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds