साध्वी प्रज्ञा ‘X’ पोस्ट: लिखा-कांग्रेस का टॉर्चर जीवन भर का कष्ट, जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई के स्पेशल NIA कोर्ट ने जमानती वारंट जारी कर 13 नवंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस बीच प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट किया है। पूर्व सांसद ने ‘X’ पर लिखा है कि अगर जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।

पढ़ें साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तस्वीर के साथ बुधवार (6 नवंबर) को ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा है कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं। मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गया। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन। एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी। पोस्ट की गई तस्वीर में प्रज्ञा सिंह के चेहरे पर भारी सूजन दिख रही है।

2008 में हुआ था बम विस्फोट 
बता दें कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में बम विस्फोट हुआ था। छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मालेगांव विस्फोट केस में भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आरोपी हैं। एनआईए कोर्ट ने मंगलवार को मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार का जमानती वारंट जारी किया कर 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। बुधवार को प्रज्ञा सिंह ने ‘X’ पर पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया।

कोर्ट ने की अपील खारिज 
खराब स्वास्थ्य के कारण साध्वी प्रज्ञा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट से साध्वी प्रज्ञा के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी में छूट देने की अपील की थी। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपील को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अब मामले की अंतिम बहस चल रही है और इस दौरान उनका उपस्थित रहना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds