लॉगिन

Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया

World March 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया

Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया

मास्को : रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन की तरफ से क्रीमिया पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो परमाणु हमले के रूप में जवाब मिल सकता है। मेदवेदेव ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी वारंट को लेकर कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश दुनिया को परमाणु प्रलय की ओर जाएगी।

रसिया टुडे के मुताबिक, मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए।

रूस ने क्रीमिया पर किया था कब्जा

क्रीमिया काला सागर में मौजूद है। ऐतिहासिक रूप से ये यूक्रेन का हिस्सा रहा है। हालांकि, 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया। कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए, लेकिन रूस का कहना था कि क्रीमिया में रूसी भाषी नागरिकों की रक्षा और अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए यह विलय जरूरी था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds