heml

रूस ने फिर बनाया यूक्रेन को निशाना, कीव समेत कई क्षेत्रों में दागी मिसाइल; तीन लोगों की मौत

कीव : रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक समय हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन के क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर मिसाइल हमला किया है।

हवाई हमले में तीन लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, रूस ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के कीव और खार्किव शहरों को मिसाइलों से निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा कई आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

रूस ने कीव पर किए हवाई हमले

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर ने मंगलवार को बताया कि रूस ने राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद वायु सेना को कीव की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। साथ ही शहर में हवाई हमले के अलर्ट को लेकर अलार्म भी बज रहे हैं।

कीव और खार्किव में कई लोग हुए घायल

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि एक व्यक्ति की हमले में मौत हो गई। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि नौ लोग घायल हो गए, जिनमें एक 13 वर्षीय लड़का भी शामिल है।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, खार्किव में दो लोग मारे गए और 11 लोग घायल हो गए। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत का एक पूरा हिस्सा तबाह हो गया है।

मिसाइल हमले को विफल करने में जुटी सेना

कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम को रूस के मिसाइल हमले को विफल करने में लगी हुई हैं। बता दें कि रूस ने साल 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। दो साल से अधिक समय बाद भी यह युद्ध जारी है। हालांकि, कई देशों द्वारा सुलह की कोशिश भी की गई, लेकिन इस युद्ध का समाधान नहीं निकल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button