भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल; भारतीय कोच से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, रेफरी ने लिया कड़ा फैसला

बंगलरु : दक्षिण एशिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ चैंपियनशिप की शुरुआत बुधवार (21 जून) को हुई। टूर्नामेंट के पहले मैच में कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों देशों के बीच कोई भी मैच और बवाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। फुटबॉल मैच में भी जमकर बवाल हुआ है।

भारतीय टीम ने शुरू से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। उसने पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। भारत के लगातार हमले से पाकिस्तान खिलाड़ी मैदान पर घबरा गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। इसी बीच वह अपना आपा खो बैठे और भारतीय कोच इगोर स्टिमैक से बहस करने लगे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भारतीय कोच के पास जब गेंद गई तो वह उसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर रहे थे। इतने में पाकिस्तान के अब्दुल्ला इकबाल आपा खो बैठे और स्टिमैक से बहस करने लगे। देखते-देखते कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्टिमैक को घेर लिया। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर भी भारतीय कोच से बहस करने लगे।

रेफरी ने कड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कोच स्टिमैक को रेड कार्ड दिखा दिया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। स्टिमैक पाकिस्तानी टीम को थ्रो देने के फैसले से निराश थे। उन्हें लगा कि राइट बैक प्रीतम कोटाल फाउल हुए थे। स्टिमैक के साथ-साथ पाकिस्तान कोच को भी दंडित किया गया। उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। यह उनके लिए आखिरी चेतावनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds