लॉगिन

CG नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा : दो महिला पार्षदों में झूमाझटकी, कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े

Chhattisgarh April 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा : दो महिला पार्षदों में झूमाझटकी, कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े

CG नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा : दो महिला पार्षदों में झूमाझटकी, कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक के पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद हाथ में तख्ती लेकर निगम में महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। हंगामा इतना बढ़ा की दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गई। जिसके चलते काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। विपक्षी आदिवासी परिवार के घर में बुलडोजर चलाने के मामले में हंगामा कर रहे हैं।

दरअसल, धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आज होगी। नई टीम के गठन के तीन माह बाद पहली सामान्य सभा की बैठक है। इसके लिए पक्ष-विपक्ष के अलावा निर्दलीय पार्षदों ने कुल 39 प्रश्न लगाए हैं। प्रश्नोत्तर के लिए 1 घंटे का समय रहेगा। संबंधित विभाग के एमआईसी सदस्य जवाब देंगे। आठ एजेंडा में से पांच एजेंडा में 41करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds