लॉगिन

सरकारी शराब दुकान से 20 लाख रुपये पार दीपावली की बिक्री में गबन कर सेल्समैन फरार, प्लेसमेंट एजेंसी पर उठे सवाल

Chhattisgarh November 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सरकारी शराब दुकान से 20 लाख रुपये पार दीपावली की बिक्री में गबन कर सेल्समैन फरार, प्लेसमेंट एजेंसी पर उठे सवाल

सरकारी शराब दुकान से 20 लाख रुपये पार दीपावली की बिक्री में गबन कर सेल्समैन फरार, प्लेसमेंट एजेंसी पर उठे सवाल

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गोधपुरी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में 20 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि. दुकान में पदस्थ सेल्समैन दीपावली के दौरान शराब बिक्री से प्राप्त रकम को धीरे-धीरे गबन करता रहा और लाखो रुपये लेकर फरार हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन से संबंधित धाराओ में अपराध दर्ज किया है।

दीपावली की बिक्री में 20 लाख से अधिक की हेराफेरी

मिली जानकारी के अनुसार गीधपुरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में गेवेद्र बजारे सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि दीपावली के दौरान शराब की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि में वह लगातार हेराफेरी करता रहा। 13 नवंबर को विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकान पहुंचकर बिक्री की रकम और लेखा-जोखा का मिलान किया गया, तब 20 लाख रुपये से अधिक की राशि का हिसाब नहीं मिला। जांच में गड़बड़ी सामने आते ही संबंधित सेल्समैन दुकान से गायब हो गया।

फरार सेल्समैन की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद प्लेसमेंट कंपनी के संचालक रजनीश साव ने मामले की शिकायत गिधपुरी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र बंजारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पतासाजी के लिए साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद ले रही है।

प्लेसमेंट एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

शासकीय शराब दुकान से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। आखिर इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाले शासकीय शराब दुकान में कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन और आवश्यक जांच की गई। थी या नहीं? क्या कर्मचारियों की नियुक्ति के दौरान पर्याप्त सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित की गई थी?

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds