बाल-बाल बचे RRR एक्टर Jr NTR, भूकंप आने के कुछ घंटे पहले जापान से भारत के लिए हुए रवाना

मुंबई : जापान के लिए नया साल 2024 भयंकर तबाही लेकर आया। 1 जनवरी को लगातार कई झटकों ने देश को हिलाकर रख दिया। जापान में भूकंप से आई तबाही का भयानक मंजर देखने को मिल रहे है। इस बीच साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर ने इस आपदा पर रिएक्ट किया है।

आरआरआर एक्टर  जूनियर एनटीआर ने बताया कि वो कई दिनों से जापान में रुके हुए थे। भूकंप आने के बस कुछ घंटे पहले वो वहां से रवाना हुए थे।

सदमें में जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने 2 जनवरी की रात जापान में आए भूकंप को लेकर ट्वीट किया है। इस होश उड़ा देने वाली घटना के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि वो बुरी तरह शॉक्ड हैं। एक्टर ने घटना को लेकर अफसोस जताया और जापान के जल्द ठीक होने की बात कही।

बाल- बाल बचे एक्टर

जूनियर एनटीआर ने कहा, “आज जापान से घर वापस आया और भूकंप के झटकों की खबर से गहरा सदमा लगा है। पिछला पूरा हफ्ता वहां बिताया और इससे प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। जो लोग इससे बचने में कामयाब रहे हैं उनके लिए खुश हूं और जल्द रिकवरी की उम्मीद कर रहा हूं। मजबूत रहो, जापान।”

जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर कई प्रोजक्ट्स पर काम कर रहे हैं। न्यू ईयर पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा से जुड़ी अपडेट शेयर की। एक्टर ने फिल्म और टीजर की रिलीज डेट का एलान किया। देवरा के अलावा जूनियर एनटीआर एक और फिल्म एनटीआर 30 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। एनटीआर 30 के साथ जाह्नवी साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। जूनियर एनटीआर बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 में भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds