लॉगिन

CG ज्वेलर्स संचालक से लूटपाट : फायरिंग कर 4 बदमाशों ने रोका रास्ता और ले उड़े सोने- चांदी के लाखों के जेवर

Chhattisgarh September 6, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG ज्वेलर्स संचालक से लूटपाट : फायरिंग कर 4 बदमाशों ने रोका रास्ता और ले उड़े सोने- चांदी के लाखों के जेवर

CG ज्वेलर्स संचालक से लूटपाट : फायरिंग कर 4 बदमाशों ने रोका रास्ता और ले उड़े सोने- चांदी के लाखों के जेवर

सिमगा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार 4 बदमाश फायरिंग कर ज्वेलर्स संचालक का रास्ता रोककर 4 लाख के सोने- चांदी के जेवर ले उड़े। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ज्वेलर्स संचालक नांदघाट से अपनी दुकान बंद कर वापस रात 8 बजे भाटापारा जा रहा था। तभी देवरीडीह तिराहा के पास 4 बदमाशों ने हवा में फायरिंग करते हुए उनकी बाइक को रोक लिए और थैले में रखे लगभग 4 लाख के सोने- चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds