लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार : लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटा था कैश और जेवर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने लूटपाट किया था। आरोपी ने महिला से 5 हजार नगद, मोबाइल, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर की लूट पाट की थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी 45 वर्षीय शिव शंकर पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की थी।

चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने की लूटपाट

वहीं बीते सप्ताह पहले बलौदाबाजार जिले में तीन बदमाशों ने राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट की थे। वहीं इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दो लोग घायल हो गए थे। पीड़ित व्यक्ति सुभाष सोनी अपने काम से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान तीन स्कूटी सवार बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं कुछ ही समय बाद धनिदास मानिकपुरी को रोककर चाकू दिखा कर लूटपाट की, विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया था। इसके अलावा उनके पास रखे मोबाइल और पैसा लेकर आरोपी फरार हो गए। इसके अलावा एक प्रार्थी ने बताया कि, वह अपने मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था तभी आरोपी चाकू की नोक पर मोबाइल और चार हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button