लॉगिन

रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया फैसला

BOLLYWOOD October 25, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया फैसला

रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया फैसला

Rhea Chakraborty: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर फैसला सुनाया जिसमें सीबीआई द्वारा रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

Rhea Chakraborty:  खबर के मुताबिक, अगस्त 2020 में रिया, उनके भाई और माता-पिता के खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था जिसे फरवरी 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं आज (25 अक्टूबर) सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका खारिज कर दी जिससे एक्ट्रेस और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Rhea Chakraborty:  लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि सीबीआई की ये याचिका “तुच्छ” थी और केवल इसलिए दायर की गई थी क्योंकि आरोपी “हाई-प्रोफाइल” थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds