मंगल की स्थिति में उलटफेर, वृषभ-कर्क सहित इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

ग्रहों के गोचर का मानव जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 16 जनवरी को मंगल रात 11.07 मिनट पर धनु राशि में उदय होंगे। इससे कुछ राशिवालों को दुख सहना पड़ सकता है। मंगल गर्म स्वभाव और पुरुष प्रकृति का ग्रह है। आइए जानते हैं मंगल के धनु राशि में उदय होने से किन राशियों के लिए हानि की स्थिति बन सकती है।

वृषभ राशि

मंगल का उदय वृषभ राशि के अष्टम भाव में होगा। इस वजह से सेहत में गिरावट हो सकती है। आमदनी में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी होने की सभावना है। पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के संकेत है।

कर्क राशि

इस राशि में मंगल छठे भाव में उदय हो रहा है। मंगल के अशुभ प्रभाव से सेहत पर धर्न खर्च करना पड़ सकता है। करियर में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। कर्ज तक लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि

चौथा भाव में मंगल उदय होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। परिवार की शांति भंग हो सकती है। काम में बाधाएं आने के संकेत हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को बहुत प्रयास करने के बाद सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक स्तर पर परेशानियां दिखाई देगी। योजना बनाकर कार्यों को अंजाम दें। व्यापारियों को रणनीतियों में बदलाव करने की जरूरत है। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds