लॉगिन

दिल्ली में आप के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की बड़ी जीत : अरुण साव

Chhattisgarh February 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत न मिलना आम आदमी पार्टी के  मुंह पर एक करारा तमाचा है।

भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन 9 महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हुए हैं। आज हुआ इन दोनों भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लड़ती रहेगी। जनता की आवाज उठाती रहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी चिल्लाए लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यहां भी भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को उनके कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ रहा है  जनता भी इन भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए बेताब है और कानून तो अपना काम कर ही रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds