छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, चंपावत को राजस्व मुकेश कुमार को सचिव वित्त की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने कई आईएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अविनाश चंपावत को सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। चंपावत को पुनर्वास आयुक्त और भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं केंद्र में प्रतिनियुक्ति से ही लौटे मुकेश कुमार को सचिव वित्त पदस्थ किया गया है। मुकेश कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईएएस अंकित आनंद सचिव वित्त विभाग और योजना, आर्थिक विभाग से मुक्त किए गए हैं। अंकित आनंद को सचिव वाणिज्य उद्योग बनाए गए हैं। अंकित आनंद को योजना आर्थिक सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds