लॉगिन

Republic Day Parade: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया फाइनल रिहर्सल, हॉर्स राइडिंग होगा आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh January 24, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Republic Day Parade: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया फाइनल रिहर्सल, हॉर्स राइडिंग होगा आकर्षण का केंद्र

Republic Day Parade: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया फाइनल रिहर्सल, हॉर्स राइडिंग होगा आकर्षण का केंद्र

रायपुर: Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. पुलिस परेड ग्राउंड में आज विभिन्न कार्यक्रमों का फाइनल रिहर्सल किया गया. गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड को लेकर प्रैक्टिस की गई. BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर परपरेड करेंगे.

हॉर्स राइडर्स के करतब होंगे आकर्षण का केंद्र :

Republic Day Parade: तेलंगाना स्टेट स्पेशल पुलिस के जवान भी रायपुर में परेड करते दिखाई देंगे,हॉर्स राइडर्स के करतब परेड का आकर्षण होंगे. स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति भी होगी. कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. विशेष तरीके से रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड को सजाया गया है. राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds