लॉगिन

Republic Day 2025: अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तो इन जिला मुख्यालयों में ये मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Chhattisgarh January 26, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Republic Day 2025: अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तो इन जिला मुख्यालयों में ये मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day 2025: अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तो इन जिला मुख्यालयों में ये मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर: Republic Day 2025:  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

ये मंत्री इन जिला मुख्यालयों में फहराएंगे ध्वज :

Republic Day 2025: केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, वन मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी में ध्वज फहराएंगे:

Republic Day 2025:  इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक श्रीमती गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक चैतराम अटामी जिला मुख्यालय बीजापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds