लॉगिन

अति वृष्टि से बाधित एनएच मार्ग का मरम्मत कार्य जारी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित आला अधिकारी पहुंचे निरीक्षण हेतु

Chhattisgarh August 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अति वृष्टि से बाधित एनएच मार्ग का मरम्मत कार्य जारी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित आला अधिकारी पहुंचे निरीक्षण हेतु

अति वृष्टि से बाधित एनएच मार्ग का मरम्मत कार्य जारी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित आला अधिकारी पहुंचे निरीक्षण हेतु

रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में बीती रात हुई भारी वर्षा के कारण विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम बागमुंडी-पनेड़ा क्षेत्र में स्थित नाले पर पुल का एक हिस्सा ढह जाने से जगदलपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

मौके पर आज दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्रशासन द्वारा देर रात से ही आवश्यक मशीनरी और तकनीकी टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया था। मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात तक मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है जब तक कि मुख्य मार्ग पूर्ण रूप से चालू नहीं हो जाता।

प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह एक आपात स्थिति है, लेकिन प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेपरि है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds