सन एंड सन ग्रुप के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाशचंद्र शर्मा का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यवसायिक संस्थान सन एंड सन ग्रुप के कैलाशचंद्रजी शर्मा का सोमवार 16 अक्टूबर को निधन हो गया। प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाशचंद्रजी शर्मा की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह 10.30 बजे बूढ़ापारा स्थित निवास पंचवटी से निकल कर मारवाड़ी मुक्तिधाम जाएगी। वे मनोज, संजय व सुनील शर्मा के पिता, राजेंद्र शर्मा के चाचा व दिनेश, महेश व श्याम शर्मा के बड़े पिताजी थे।

सन एंड सन ग्रुप के अंतर्गत सन एंड सन ज्वेलर्स, संदीप कोल्ड स्टोरेज,श्री शर्मा आयुर्वेदिक फार्मेसी, सन एंड सन इंफरामेट्रिक प्रा. लि, सन एंड सन कोल्ड स्टोरेज, सन एंड सन साल्यूशंस, सन एंड सन केटल फीड प्रा लि. सन एंड सन कोल्ड एण्ड ट्रेड प्रालि जैसो व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।