लॉगिन

‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट अनाउंस! अजय देवगन संग पुलिस की वर्दी में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

BOLLYWOOD April 23, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट अनाउंस! अजय देवगन संग पुलिस की वर्दी में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट अनाउंस! अजय देवगन संग पुलिस की वर्दी में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई : अजय देवगन एक बार फिर ‘बाजीराव सिंघम’ बनकर गुंडों से दो-दो हाथ करेंगे। जी हां। हम बात कर रहे हैं ‘सिंघम 3’ फिल्म की, जिसकी रिलीज डेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी की ये एक्शन मूवी अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी। एक और बड़ी बात सामने आ रही है कि इसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है!

जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी की मूवी Singham Again स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। ये 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये रोहित की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ की तीसरी किश्त है। इसकी शूटिंग इसी साल अगस्त महीने से शुरू होगी।

पुलिस की वर्दी में दीपिका पादुकोण

इस बार ‘सिंघम 3’ दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि स्क्रीन पर Ajay Devgn के अपोजिट दीपिका पादुकोण होंगी। रोहित शेट्टी ने ‘सर्कस’ के एक इवेंट में अनाउंसमेंट की थी कि दीपिका लेडी सिंघम बनेंगी। वो पुलिस की वर्दी में एक्शन करती नजर आएंगी।

इन फिल्मों में हैं अजय देवगन

अजय देवगन ‘भोला’ में नजर आए थे। अब वो बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ‘मैदान’ में कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म 23 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds