लॉगिन

CG : 5 लाख का लोन देकर कारोबारी से 30 लाख वसूले, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष का भाई व मैनेजर गिरफ्तार

Chhattisgarh September 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : 5 लाख का लोन देकर कारोबारी से 30 लाख वसूले, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष का भाई व मैनेजर गिरफ्तार

CG : 5 लाख का लोन देकर कारोबारी से 30 लाख वसूले, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष का भाई व मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रुबी सिंह के भाई रोहित तोमर और उसके मैनेजर योगेश सिन्हा को पुलिस ने सूदखोरी केस में पकड़ा। आरोप है कि कारोबारी को 5 लाख का लोन देकर उससे 30 लाख की वसूली की है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने 12 सितंबर को गिरफ्तारी की और 13 सितंबर को चुपचाप तरीके से जेल भेज दिया। रोहित तोमर की गिरफ्तारी सार्वजनिक नहीं की। मीडिया को भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी। आरोपियों ने गन प्वाइंट पर कारोबारी को किडनैप किया था।

पुलिस ने 7 दिन बाद भी खुलासा नहीं किया, जिसके बाद मीडिया ने गुढ़ियारी पुलिस से आरोपी सूदखोर की जानकारी ली। अफसर गिरफ्तारी के बाद भी जानकारी देने से बचते दिखे। बाद में रामनगर चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने रोहित तोमर और उसके साथी योगेश सिन्हा की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds