लॉगिन

Rare Animal Pic: आईऍफ़एस ने शेयर की दुर्लभ जानवर की तस्वीर, पूछा- क्या आप बता सकते हैं इसका नाम?

Viral February 6, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Rare Animal Pic: आईऍफ़एस ने शेयर की दुर्लभ जानवर की तस्वीर, पूछा- क्या आप बता सकते हैं इसका नाम?

Rare Animal Pic: आईऍफ़एस ने शेयर की दुर्लभ जानवर की तस्वीर, पूछा- क्या आप बता सकते हैं इसका नाम?

Viral Tweet : इस धरती पर ऐसी कई प्रजातियां हैं जिनके नाम तक हम नहीं जानते। और हां, कुछ तो ऐसी है जिन्हें अब भी खोजा जाना बाकी है। आए दिन जंगली जानवरों और समुद्री जीवों की नई प्रजातियां सामने आती रहती हैं। इन दिनों लोगों के बीच एक छोटा सा जानवर चर्चा में हैं। दरअसल, जब इस दुर्लभ जीव की फोटो ट्विटर पर एक आईएफएस अधिकारी ने पोस्ट की, तो मामला वायरल हो गया।

उन्होंने जनता से पूछा था कि क्या वे इस जानवर का नाम बता सकते हैं। इसके बाद सैकड़ों यूजर्स ने कोशिश की। हालांकि, कुछ ही सफल हो पाए। इसके बाद आईएफएस ने खुद इस जीव के बारे में लोगों को बता दिया। वैसे क्या आप इस जानवर का नाम जानते हैं। अगर हां, तो कॉमेंट में लिखें।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने ट्विटर पर 5 फरवरी को दुर्लभ जानवर की एक तस्वीर पोस्ट की, और लिखा- हमने कैमरा ट्रैप की मदद से इसे कैप्चर किया। इसे तमाम लोगों ने नहीं देखा होगा। क्या आप इस प्रजाति के बारे में बता सकते हैं!! इसके बाद परवीन कासवान ने अपने अगले ट्वीट में हिंट के तौर पर मार्टन्स जानवरों की तीन प्रजातियों का जिक्र किया। जब पब्लिक ने कई लोग इस जानवर का असल नाम बताने में असफल रहे तो अधिकारी ने लिखा कि यह एक यल्लो थ्रोटेड मार्टन (Yellow Throated Marten) है। वैसे आपने कभी इस जानवर के बारे में सुना है? कॉमेंट सेक्शन में बताइए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds