CG CRIME : प्यार-दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर 4 महीने तक दुष्कर्म, आरोपी दुष्कर्मी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर फंसा लिया। युवक उसके साथ 4 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तब जकर शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 27 वर्षीय नूतन चौहान है। बताया जा रहा है। कि, पीड़िता के घर आरोपी का आना – जाना था। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। युवक ने नाबालिग को अपने प्यार जाल में फंसा लिया फिर शादी का झांसा देकर 4 महीने से उनके साथ दुष्कर्म करता रहा है। जब नाबालिग युवक से  शादी करने को कहती तो टलता रहता है। जब नाबालिग ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दोस्ती, झांसा और रेप

वहीं कुछ दिन पहल जशपुर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम फूल सिंह रौतिया है। वह ग्राम सेन्द्रीमुंडा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, युवक ने पहले नाबालिग के साथ दोस्ती की फिर दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया और उससे शादी करूगां कहकर दुष्कर्म किया।

और फिर मुकर गया युवक

जब नाबालिग लड़की ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक हर बार न कहाकर टलता रहता था। नाबालिक ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक तुरंत मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने बीते दिन पहले इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button