रानी विभा सिंह का पलटवार, राजनीति के चक्कर में पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी

रायपुर : सैम पित्रोदा के विरासत कर कानून और हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राजा महाराजाओं की संपत्ति को लेकर दिए बयान के बाद खैरागढ़ रियासत की बहू और राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा देवव्रत ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश के राजा और महाराजाओं का अपमान किया है। जनता की संपत्ति छीनना और उन्हें परेशान करना यह सरासर गलत है।

विभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के राजा महाराजाओं का अपमान कर रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इन राजाओं और महाराजाओं ने देश के लिए कितने बलिदान और योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास और देश को भी भूल चुके हैं। उन्हें अपनी राजनीति के आगे कुछ याद नहीं है।

विभा सिंह ने कहा कि मैं खैरागढ़ रियासत की बहू हूं। मेरे दादा ससुर स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और उनकी पत्नी रानी पद्मावती ने महल और देश की संपत्ति को बचाने के लिए कई बार दान किया है। उन्होंने जिस महल को दान किया है आज वह इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के नाम से विख्यात है। यहां देश-विदेश के छात्र पढ़ने आते हैं और इस वजह से खैरागढ़ का नाम रोशन होता है। कांग्रेस जिस तरह से अपमान कर रही है उसे लगता है कि कांग्रेस महिलाओं के अपमान के साथ ही देश के पूर्वजों का भी अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds