Site icon khabriram

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए घुटने भर पानी में उतरे रणदीप हुड्डा, फैंस बोले- भाई दिल जीत लिया आपने

randeep hudda

मुंबई : बीते कुछ दिनों से बाढ़ की वजह से देश के कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। कई शहरों और गांवों का बुरा हाल है। बाढ़ की चपेट से राजधानी भी न बच सकी। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में कई लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद की लिए खुद सड़कों पर उतर आए। हाल में ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। जहां वह घुटनों तक भरे पानी में उतर गए और लोगों की मदद करते दिखे।

दरअसल रणदीप हुड्डा ने खालसा सहारा ग्रुप ज्वाइन किया। जो फिलहाल हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। वह घुटनों तक भरे पानी में भारी-भरकम सामान लेकर उतरे। वह दूध कै पैकेट से लेकर खाने पीने का सामान लोगों के बीच बांटते दिखे।

फैंस ने लुटाया रणदीप हुड्डा पर प्यार

Randeep Hooda के इस नेक काम को देखकर फैंस खूब प्यार बांट रहे हैं। फैंस ने जमकर एक्टर की तारीफ की। उन्होंने उनके इस कदम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ एक ही तो दिल है रणदीप भाई। कितनी बार जीतोगे।’ वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें असली हीरो बताया।

रणदीप हुड्डा का कामकाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी सीरीज ‘कोहरा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वह जल्द ही Vinayak Damodar Savarkar की बायोपिक में भी नजर आएंगे, जहां वह विनायक दामोदर सावरकर के रोल में दिखेंगे।

Exit mobile version