‘है अपना दिल तो आवारा’ पर क्या मस्त पियानो बजा रहीं रणबीर कपूर की बहन Riddhima, पति-बेटी अपने में ही दिखे मशगूल

मुंबई : नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ लंदन में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस वक्त भी वो बेटी रिद्धिमा और उनकी फैमिली के साथ हॉलिडे पर हैं। नीतू ने हाल ही में रिद्धिमा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पियानो बजा रही हैं। वीडियो में रिद्धिमा ‘है अपना दिल तो आवारा’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

ऐसा लग रहा है कि नीतू कपूर इस वीडियो को शूट कर रही हैं और वहीं होटल लाउन्ज में उनके हसबैंड भरत और बेटी समारा भी बैठी दिख रही हैं। लेकिन ये झलक देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें रिद्धिमा के इस परफॉर्मेंस से कोई मतलब नहीं क्योंकि बाप-बेटी खुद में ही खोए दिख रहे हैं।

फैमिली से अलग हटकर रिद्धिमा ने चुना अपना करियर

नीतू के इस पोस्ट पर रिद्धिमा की कजिन सिस्टर करीना कपूर ने लिखा है- फैमिली का जीन है, तुम कितना अच्छा पियानो बजाती हो।’ इस वीडियो पर रणबीर कपूर की बहन की लोग काफी तारीफें भी करते दिख रहे हैं। बता दें कि अपनी फैमिली से अलग हटकर रिद्धिमा ने एक्टिंग नहीं बल्कि जूलरी डिजाइन को अपना करियर बनाया। अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में ग्रैजुएशन किया और फैशन डिजाइनर बनने का फैसला लिया। हालांकि, करीना और करिश्मा कपूर की तरह इन्हें भी फिल्मों के ऑफर्स मिले, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे करने से इनकार कर दिया।

फिल्म इंडस्ट्री से अलग हटकर कुछ करना था

रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से अलग हटकर कुछ करना था और वो जूलरी डिजाइन की तरफ खिंचीं, जिसमें उन्हें अपना बेहतर दिखा और फिर उन्होंने इसी को अपना करियर बना लिया। आज वो अपने इस बिजनस में सक्सेसफुल हैं और अपनी अलग पहचान रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds