Ramayan: कहां और किस हाल में हैं ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ और ‘मेघनाद’? जीनत अमान से ‘रावण के बेटे’ का कनेक्शन

मुंबई : 16 अप्रैल का ही दिन था और आज से ठीक तीन साल पहले इसी दिन रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ ने इतिहास रचा था। इस सीरियल के लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसकी बदौलत ‘रामायण’ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। उस एपिसोड के बाद लोग लक्ष्मण और मेगनाद पर फिदा हो गए थे और उनके बारे में खोजने लगे थे। क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मण और मेघनाद का किरदार किसने निभाया था और वो दोनों एक्टर अब कहां हैं?

Ramayan में लक्ष्मण का किरदार एक्टर Sunil Lahri ने निभाया था। वहीं मेघनाद के रोल में थे एक्टर विजय अरोड़ा। Vijay Arora और सुनील लहरी ने कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर खूब रोमांटिक किरदार भी निभाए। लेकिन जैसी लोकप्रियता रामानंद सागर के ‘लक्ष्मण’ और ‘मेघनाद’ बनकर मिली, वैसी फिर कभी नहीं मिल पाई। अब सुनील लहरी और विजय अरोड़ा कहां हैं?

दामोह के सुनील लहरी, पम्मी है निकनेम

चलिए पहले बात सुनील लहरी की। सुनील लहरी मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले हैं और वहां लोग उन्हें प्यार से पम्मी बुलाते हैं। सुनील लहरी के पिता एक डॉक्टर थे, जबकि मां हाउसवाइफ। सुनील लहरी को पॉपुलैरिटी ‘लक्ष्मण’ बनकर मिली, लेकिन इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्में की थीं। जो दीपिका चिखलिया ‘रामायण’ में सुनील लहरी की सीता मैया यानी भाभी बनीं, उन्हीं के साथ वह ‘विक्रम और बेताल’ में नजर आए थे। यही नहीं, एक सीरियल में सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया रोमांटिक रोल में भी थे।

एड कंपनी चलाते हैं ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी

सुनील लहरी ने 1980 में फिल्म ‘द नक्सलाइट्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘फिर आई बरसात’, ‘बहारों की मंजिल’ और ‘जनम कुंडली’ जैसी फिल्में कीं। वह ‘रामायण’ और ‘विक्रम और बेताल’ जैसे टीवी सीरियलों के अलावा ‘लव कुश’, ‘परम वीर चक्र’ में नजर आए। सुनील लहरी पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि वह अभी बीच-बीच में कुछेक रिएलिटी शोज में मेहमान बनकर पहुंचे। कुछ इवेंट्स में भी वह नजर आते हैं। सुनील लहरी अभी मुंबई में एक एड कंपनी चलाते हैं और सोशल मीडिया स्टार हैं।

अब इस दुनिया में नहीं हैं ‘मेघनाद’ विजय अरोड़ा

विजय अरोड़ा भले ही ‘मेघनाद’ बनकर पॉपुलर हुए, पर उन्होंने भी खूब फिल्में कीं। वह जीनत अमान के साथ फिल्म ‘यादों की बारात’ में नजर आए थे। साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय अरोड़ा को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का गाना ‘यादों की बारात’ विजय अरोड़ा और जीनत अमान पर फिल्माया गया था, जोकि ब्लॉकबस्टर रहा।

इन हीरोइनों संग किया था काम

हाथ में गिटार लिए चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा पर तब लाखों लड़कियां फिदा थीं। विजय अरोड़ा ने कई और हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन एक स्टार का रुतबा नहीं पा सके। विजय अरोड़ा ने आशा पारेख से लेकर शबाना आजमी, जया भादुड़ी और मौसमी चटर्जी तक के साथ काम किया। बाद में रामानंद सागर ने उन्हें ‘मेघनाद’ बनाकर हमेशा के लिए अमर कर दिया। साल 2007 में पेट के कैंसर के कारण विजय अरोड़ा की मौत हो गई। तब वह 62 साल के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds