रमन सरकार सिर्फ वादों की सरकार, किसानो का धान सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदने वाली पहली कांग्रेस सरकार है : भूपेश बघेल

डोंगरगढ़ : धर्मनगरी डोंगरगढ़ के वार्ड नं 2 स्थित लोधी भवन में कांग्रेस का संकल्प शिविर आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सलाहकार राजेश तिवारी समेत जिले के अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। शिविर में पहुंचते ही डोंगरगढ विधानसभा से दावेदारी कर रहे सभी दावेदारों और वर्तमान विधायक भुनेश्वर बघेल ने सीएम बघेल का जोरदार स्वागत किया।जिसके बाद शिविर का शुभारंभ राजकीय गीत और राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। शिविर को मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने संबोधित किया।

राजेश तिवारी ने भाजापा पर बरसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ का पुलिंदा है, ये वादे तो बड़े-बड़े करते हैं। लेकिन पूरा नही करते और हमारी सरकार देश की पहली सरकार है जो सभी वर्गो के हितों को सोच कर कार्य करती है।

धान ज्यादा कीमत में खरीदने वाली पहली सरकार…

शिविर में जनता को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार युवा से लेकर हर वर्ग की सरकार है। किसानों का धान सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदने वाली पहली सरकार है। वहीं डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, रमन सरकार सिर्फ वादों की सरकार है, ये सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। इनकी सरकार में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग 40 प्रतिशत थे। रमन सिंह सरकार के समय गरीबी रेखा के राशन कार्ड धारी भी ज्यादा थे। जिन्हें जरूरत नहीं थी, उनके पास 5-5 राशन राशन कार्ड थे। जिसको जरूरत थी उनके पास एक भी राशन कार्ड नहीं था। अगर प्रदेश में फिर से भाजापा की सरकार आती हैं, तो गरीबों को राशन दुकान में 5 किलो चावल मिलेगा और धान भी किसानों से भाजपा 40 क्विंटल ही खरीद पाएगी।

पीएम झूठ बोलते हैं…

सीएम बघेल ने कहा कि पीएम मोदी तक झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते, वे कहते हैं की छत्तीसगढ़ में धान हम खरीद रहे हैं। किसानों को लाभ हम पहुंचा रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री जी वही से बैठ कर बटन दबाकर किसानों के खातों में पैसा भेज रहे हैं। सम्माननीय पद में बैठे हैं, मोदी जी पद का तो सम्मान करो, इतना झूठ ना बोलो, क्योंकि अब जनता जागरूक हो चुकी है। आपका झूठ का पुलिंदा ज्यादा दिन तक नही चल सकता, कांग्रेस सरकार जैसे ही प्रदेश में बैठी और निरन्तर नई-नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को जो रोजगार के साधन उपलब्ध कराए, आज गरीबी रेखा में जीवन-यापन करने वाले लोगों के प्रतिशत में गिरावट आई हैं। आगे भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और 50 प्लस में बन रही है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित है।

50,000 से भी अधिक वोटों से जीत होगी…

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, डोंगरगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पीछली बार हम डोंगरगढ़ में 35,000 वोटों से जीते थे। इस बार हम 50,000 से भी अधिक वोटों से जीत हासिल करेगें।

पीएससी घोटाले के लिए लिखित शिकायत नहीं मिली…

‘पीएससी घोटाले के लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, रमन सिंह अपनी सरकार के बारे में बता रहे हैं। हाई कोर्ट में तो उनके खिलाफ फैसला हुआ था। अगर हमारी बात करते हैं, तो मेरे पास लिखित शिकायत अभी तक नही मिली है। अगर कोर्ड लिखत शिकायत मेरे पास करता है तो निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाता है, उस पर कार्यवाही भी करूंगा। इस बात को मैं लगातार मीडिया के माध्यम से बोल रहा हूं। बेबुनियाद आरोप हमारी सरकार पर लगाए जा रहे हैं। क्या हमारे किसी मंत्री, किसी विधायक या किसी सांसद के बेटों की नियुक्ति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button