लॉगिन

CG : राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत आज से, रामोत्सव के रंग में रंगेंगे श्रद्धालु, देशभर के संतों का होगा समागम

Chhattisgarh February 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत आज से, रामोत्सव के रंग में रंगेंगे श्रद्धालु, देशभर के संतों का होगा समागम

CG : राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत आज से, रामोत्सव के रंग में रंगेंगे श्रद्धालु, देशभर के संतों का होगा समागम

राजिम : देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी यानी आज से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का वैभव दिखेगा। साथ ही मुख्य मंच में अयोध्या धाम का दर्शन का दर्शन होगा। जिसमें राजिम कुंभ के श्रद्धालु रामोत्सव के रंग में रंगेंगे। तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधु संतों का समागम होगा।

बता दें कि धर्मस्व मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के दौरान तीन पुण्य स्नान क्रमशः 24 फरवरी माघ पूर्णिमा, 4 मार्च माता जानकी जयंती और 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होंगे। साथ ही प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर आर्गेनाइज्ड स्ट्रक्चर की दुकानें लगेंगे और थ्री डी मैपिंग और लेजर शो के जरिये सुंदर रामकथा दिखाई जाएगी। राजिम कुंभ कल्प के दौरान तीन पुण्य स्नान होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds