‘राजस्थान ने कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है’, जयपुर में बोले अमित शाह

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत लगाएंगे। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को राजस्थान समेत सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

राजस्थान ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है’

राजस्थान के जयपुर में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है।’

‘लाल डायरी, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का सबूत’

शाह ने कहा कि ‘लाल डायरी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है। भारतीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय के कपबोर्ड से 2.35 करोड़ नगद और एक किलो सोना मिले, लेकिन इस पर भी सीएम अशोक गहलोत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैंने कभी भी किसी को भ्रष्टाचार पर इतना नरम रुख अपनाते नहीं देखा।’

अमित शाह बोले- हर क्षेत्र में फेल हुई कांग्रेस सरकार

जयपुर में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने कहा, ‘बीते छह महीने से मैं राजस्थान आ रहा हूं। इस दौरान मैंने पूरा राजस्थान घूमा है और मैं ये बात पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। लोगों में बदलाव की चाह है। राजस्थान को लोगों ने कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है क्योंकि वह हर क्षेत्र में असफल हुई है।’

Back to top button

This will close in 20 seconds