रायपुर एसएसपी का संस्कृत में ट्वीट : लिखा- सोशल मीडिया पर दादागीरी दिखाने वालों की खैर नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर लगातार नशे और बदमाशों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसपी आईपीएस संतोष सिंह संस्कृत में ट्वीट किया है। जिसमें आईपीएस ने लिखा, परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्…सोशल मीडिया पर दादागिरी करने वालों की शामत।

एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस लगातार बदमाशों और अड्डेबाजी पर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। बदमाशों के खिलाफ फरवरी से अब तक आईपीसी/बीएनएस के तहत 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds