रायपुर एसएसपी ने जारी किए पदस्थापना आदेश, राजधानी के 12 थानेदारों को मिला नया थाना

रायपुर  : जिले में थाना प्रभारियों के तबादले और नई पदस्थापना आदेश बुधवार को रायपुर एसएसपी ने जारी कर दिया। रायपुर आए 12 नए थानेदारों को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नौ थानेदारों को रिलीव किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार विनय सिंह को सिविल लाइन, शिव नारायण सिंह को आरंग, फैजल होदाशाह को तेलीबांधा, मुकेश शर्मा को तिल्दा नेवरा, जितेंद्र ताम्रकार को पंडरी, जितेंद्र ऐसैया को आजाद चौक, सुधांशु बघेल को पुरानी बस्ती, आशीष राजपूत को गोबरा नवापारा, सुनील कुमार को यातायात, शैलेंद्र ठाकुर को यातायात, सुशीलचंद्र कर्ष को यातायात की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं रायपुर जिले में पहले से पदस्थ थाना प्रभारियों में भी बदलाव किया गया। इसमें अर्चना धुरंधर को सिविल लाइन से राजेंद्र नगर थाना, दीपक पासवान को पंडरी से विधानसभा थाना, कुमार गौरव साहू को डीडी नगर से खम्हारडीह और सत्येंद्र श्याम को गोबरा नवापारा से राखी थाने की भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds