लॉगिन

पहली बारिश में पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, व्यवस्थाओं की खुली पोल, यात्री परेशान

Chhattisgarh July 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पहली बारिश में पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, व्यवस्थाओं की खुली पोल, यात्री परेशान

पहली बारिश में पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, व्यवस्थाओं की खुली पोल, यात्री परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब रेलवे स्टेशन के कामकाज पर भी दिखने लगा है. जहां रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भारी जलजमाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर पानी जमा होने से लोगों के लिए अपनी ट्रेनों तक पहुंचना और उनमें चढ़ना या उतरना मुश्किल हो गया.

पहली बारिश में पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन

दरअसल, रायपुर में हुई भारी बारिश ने रेलवे प्रशासन की मानसून की तैयारियों की कमियों को उजागर कर दिया है. रायपुर रेलवे स्टेशन का सबसे अहम और व्यस्त प्लेटफॉर्म नंबर 1 बुरी तरह जलमग्न हो गया है और किसी तालाब जैसा दिख रहा है. घुटनों तक भरे पानी की वजह से, ट्रेन पकड़ने या स्टेशन पर उतरने वाले हज़ारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

व्यवस्थाओं की खुली पोल

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की जल निकासी व्यवस्था और मानसून के पहले की तैयारियों की पोल खोल दी है. यात्रियों का आरोप है कि हर बारिश में स्टेशन परिसर में जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्लेटफॉर्म पर जमा पानी से फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

बारिश के बीच रेलवे स्टेशन में हुए जलभराव की तस्वीरों ने बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की वास्तविक स्थिति को सामने ला दिया है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाए और मानसून के दौरान जलभराव रोकने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds