Raipur News: निगम के गड्ढे में तीन वर्ष का बच्चा गिरा, आयुक्त ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के गड्ढे में तीन वर्षीय बच्चे के गिरने के मामले में निगम जोन आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही गड्ढे को तत्काल पाटने का निर्देश जारी किया है।

निगम जोन 6 क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में पास में निवासरत बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। घटना की पुनरावृति रोकने आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता, उप अभियंता, जल कार्य ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया।

Raipur News:  नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य करने खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। तत्काल बच्चे को एक युवक ने बाहर निकाल लिया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और पूर्ण स्वस्थ है। राजधानी शहर रायपुर में घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है।

Raipur News:   आयुक्त ने सभी जोनों के सम्बंधित अधिकारियों को पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे को कार्य उपरांत तत्काल पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ। अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को चेतावनी आयुक्त द्वारा दी घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds