रायपुर: नगर निगम सभापति चुनाव कल, जानिए किसे मिल सकती है जिम्मेदारी…

रायपुर। नगर निगम सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा, जिसमें भाजपा के सीनियर पार्षद सूर्यकांत राठौर का सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव से पहले भाजपा पार्षद दल की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

भाजपा को स्पष्ट बहुमत, निर्विरोध निर्वाचन के आसार

रायपुर नगर निगम में भाजपा के 61, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। एक निर्दलीय पार्षद पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिससे भाजपा का पक्ष और मजबूत हो गया है। कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बेहद कम होने और चार निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के समर्थन में होने के चलते सभापति का निर्विरोध निर्वाचन संभव है।

तीन नामों का पैनल, लेकिन राठौर सबसे मजबूत दावेदार

भाजपा ने सभापति चयन के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे के नाम पर विचार किया गया है, लेकिन राठौर के नाम पर मुहर लगने की संभावना सबसे ज्यादा है।

कल होगी आधिकारिक घोषणा

शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा पार्षद दल की बैठक में पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक औपचारिक रूप से प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button