दक्षिण में बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कश्मीर-हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू

Desh Ka Mausam: देश में मौसम ने नई अंगड़ाई ली है। चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। केरल, तमिलनाडु, और कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों का मौसम।
दिल्ली-NCR: तापमान में गिरा, प्रदूषण में सुधार
Desh Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम तापमान 26°C दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान और गिरेगा। सुबह और रात की ठंड से लोग घरों में दुबके दिखे। वहीं, प्रदूषण में मामूली सुधार हुआ है। रविवार को AQI 285 दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार सुबह यह बढ़कर 313 हो गया। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के प्रदूषण से जुड़े मामलों पर सुनवाई भी होनी है।
उत्तर प्रदेश: कोहरा नहीं, लेकिन मौसम सर्द
Desh Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। हालांकि, कोहरे का ज्यादा असर नजर नहीं आ रहर है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम 26°C दर्ज किया गया। मेरठ और झांसी प्रदेश के सबसे ठंडे शहर हैं। इन दोनों शहरों में तापमान 10.1°C रिकॉर्ड किया गया। वेस्ट यूपी में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा। IMD का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।