लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Chhattisgarh June 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक देने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून हमेशा की तरह बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से जल्द निजात मिलेगी.

आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वर्षा की गतिविधियां मुख्य रूप से प्रदेश के चरम उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिल सकती हैं. एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 12 जून से वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर में भी 11 जून को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds