लॉगिन

मानसून पहुंचते ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Chhattisgarh June 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मानसून पहुंचते ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

मानसून पहुंचते ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है. मानसून के आगमन की मौसम विभाग ने कर दी है. इसी के साथ मौसम विभाग विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है. वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए है और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है.

राजधानी में बदला मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है. कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं मानसून के प्रवेश में तापमान में भी गिरावट आएंगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. राजधानी रायपुर में भी मानसून का असर दिखने लगा है. सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई.

आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 23/06/2026 को तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:17 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:47 PM बजे होगा. नमी का स्तर 32 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1002 के स्तर पर है.

बीते दिनों रायगढ़ जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इसके चलते अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds