RAIGARH NEWS : महिलाएं बोलीं एक साल में ही अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़

रायगढ़ : प्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एक साल में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया।
भाजपा सरकार अपराध रोकने में असफल साबित रही है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल के कार्यकाल में लूट, डकैती, हत्या और महिलाओं से अनाचार के मामले बढ़े है। शासन इन अपराधों में शिकंजा कसने कार्रवाई नहीं कर रही है। कार्रवाई के नाम केवल खानापूर्ति की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने कहा माताएं बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है। क्या यही विष्णु का सुशासन है, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को ठगा जा रहा है। जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा उनकी वृद्धा पेंशन में कटौती कर दी गई है।
जिला अध्यक्ष राम छत्री चंद्रवंशी ने कहा जल्द सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राम छत्री चंद्रवंशी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भागवत साहू, रमेश डाकलिया, महापौर हेमा देशमुख, छन्नी साहू, सूर्यकांत जैन, माया शर्मा, शारदा तिवारी, रोशनी सिन्हा, संध्या साहू, चंद्रिका वर्मा, अंजली घावड़े, सुलोचना मारकंडे, प्रज्ञा गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, चंद्रकला देवांगन, कुसुम दुबे, खैरून निशा, फरहा खान, दुर्गा देवांगन, शकुन यादव, झम्मन देवांगन, हेमिन ढीमर, रानी केवट, अनिता पाल, ललिता साहू, कमला वर्मा, ईश्वरी आदि उपस्थित थीं।