लॉगिन

RAIGARH NEWS : नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chhattisgarh November 16, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
RAIGARH NEWS : नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

RAIGARH NEWS : नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायगढ़। कल थाना जूटमिल में एक किशोर बालिका द्वारा जूटमिल के कमलेश सोनी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा करके शारीरिक शोषण किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2024 में जब वह अपने कार्य स्थल पर काम करती थी, कमलेश भी वहां कार्यरत था और उसने उसे पहले से बातचीत कर अपनी ओर आकर्षित किया। 25 फरवरी को भी एक सुनसान स्थान पर कमलेश ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया और उसके बाद कमलेश ने उसे शादी का वादा करते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि 13 नवम्बर को भी कमलेश ने उसे एक मकान में बुलाकर शारीरिक शोषण किया, और जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds