लॉगिन

RAIGARH NEWS : रैली की शक्ल में निकले सड़क पर…फुटकर पटाखा विक्रेताओं ने थोक व्यापारी के खिलाफ खोला मोर्चा.

Chhattisgarh October 30, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
RAIGARH NEWS : रैली की शक्ल में निकले सड़क पर…फुटकर पटाखा विक्रेताओं ने थोक व्यापारी के खिलाफ खोला मोर्चा.

RAIGARH NEWS : रैली की शक्ल में निकले सड़क पर…फुटकर पटाखा विक्रेताओं ने थोक व्यापारी के खिलाफ खोला मोर्चा.

रायगढ़।रायगढ़ मिनी स्टेडियम में स्टॉल लगाकर पटाखों के फुटकर विक्रेताओं के सब्र का पैमाना उसे समय छलक पड़ा जब वे दिवाली के लिए मात्र एक दिन शेष रहने पर भी ग्राहकों के इंतजार में वह हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए थे लेकिन वहीँ एक ओर  कोतरा रोड स्थित थोक पटाखा व्यापारी के गोदाम में ग्राहक भीड़ की शक्ल में मौजूद थे।

साल भर  से व्यापार के इंतजार में बैठे फुटकर विक्रेताओं ने संगठित होकर रैली की शक्ल में मिनी स्टेडियम से कोटा रोड फटाका गोदाम की ओर रुख किया और गोदाम के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी करते हुए पटाखों के चिल्लर विक्रय पर रोक लगाने की मांग की। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक थोक व्यापारी ने फूटकर विक्रेताओं को आश्वासन देते हुए दीप पर्व के संपन्न होने तक अपने उक्त गोदाम से पटाखों के फुटकर विक्रय नहीं किए जाने का वादा किया। गौरतलब बात यह है कि परिपक्व मानसिकता के चलते वहां कोई भी अप्रिय घटना घटने से रुक गई तथा दीप पर्व के पावन अवसर पर शहर की फिजा में जहर घुलने से रुक गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds