POLITICS : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में चार लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके है। अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने तीसरे चरण के मतदान के लिए कमर कस ली है। जिस लेकर केंद्रीय नेताओं का दौरा तेजी से हो रहा है। तीसरे चरण के लिए कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ में अपना दम दिखा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का बल लगा रही है। इसके लिए स्टार प्रचारकों ने प्रचार करना तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।  जहां वे  बिलासपुर लोकसभा के सकरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसे देखते हुए सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है।

राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेन्द्र यादव कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। दोपहर 3: 40 बजे राहुल गांधी बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से वे सीधे सकरी जाएंगे। शाम 4.15 बजे से राहुल इरीगेशन ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और शाम 5: 45 राहुल बिलासपुर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds