लॉगिन

नवा रायपुर में अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में की धान की कटाई

Raipur October 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
नवा रायपुर में अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में की धान की कटाई

नवा रायपुर में अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, खेतों में की धान की कटाई

रायपुर : कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्‍य राहुल गांधी छत्‍तीसगढ़ दौरे पर हैं। छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी सुबह-सुबह अचानक किसानों के बीच पहुंच गए। नवा रायपुर के कटिया गांव में राहुल गांधी ने किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की।

इस दौरान राहुल गांधी ने वहां किसानों के साथ बातचीत की और धान कटाई की जानकारी ली। राहुल गांधी ने धान काटते हुए यह फोटो इंटरनेट मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट किया है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्‍ट में लिखा है, किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया।

धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल

26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी

19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ

बिजली का बिल आधा

5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds