लॉगिन

राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की शान में कही बड़ी बात, बोले- ‘माइलस्टोन हासिल करना कड़ी मेहनत का उदाहरण

Sports July 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की शान में कही बड़ी बात, बोले- ‘माइलस्टोन हासिल करना कड़ी मेहनत का उदाहरण

राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की शान में कही बड़ी बात, बोले- ‘माइलस्टोन हासिल करना कड़ी मेहनत का उदाहरण

नई दिल्ली : भारत के स्टार बल्लेबाज गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 500वां मैच खेलने उतरेंगे। कोहली के इस माइलस्टोन पर पहुंचने पर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हे बधाई दी है। मैच पहले राहुल द्रविड़ ने उनके बारे में दिल खोलकर बात की। साथ ही भविष्यवाणी की क्या उनका क्रिकेट के में भविष्य क्या है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल द्रविड़ का एक वीडियो शेयर किया है। द्रविड़ ने कोहली के 500वे मैच पर बोलते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह शानदार है और वह इस टीम के कई खिलाड़ियों और भारत में कई लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। उनका प्रदर्शन आंकड़ों में बोलते हैं”।

कोहली ने इच्छाशक्ति से हासिल किया है मुकाम

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, “मेरे लिए जो चीज प्रत्यक्ष तौर पर देखना बहुत अच्छा रहा है वह है उसका प्रयास, इच्छाशक्ति और काम जो वह तब करता है जब कोई नहीं देख रहा होता है। यही कारण है कि वह 500 गेम खेलने में सक्षम है। वह अभी भी बहुत मजबूत है, बहुत फिट है और 500 गेम खेलने और 12 या 13 साल से वह खेल में ऊर्जा और उत्साह ला रहा है।”

विराट ने की है कड़ी मेहनत

कोच द्रविड़ ने कहा, “जिस तरह से आप अपना व्यवहार करते हैं और जिस तरह से आप खुद को आगे बढ़ाते हैं, जिस तरह से आप अभ्यास करते हैं, जिस तरह से आप अपनी फिटनेस के बारे में सोचते हैं, यह कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन जाता है। उम्मीद है कि वे विराट से प्रेरित होंगे। सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन के साथ आती है और उन्होंने यह सब दिखाया है और यह सब लंबे समय तक जारी रहेगा।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds