POLITICS : राधिका खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा, ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है लेकिन…..

रायपुर : रायपुर राजीव भवन में दुर्व्यवहार का शिकार हुई राधिका खेड़ा ने एक और खुलासा कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने X पर लिखा, ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है लेकिन, लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ” “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। यानी राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है कि वे सुशील आनंद शुक्ला को बचा रहे है। उसके लिए सुशील आनंद शुक्ला एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है।

बता दें कि इस मामले में राधिका खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। वहीं राधिका खेड़ा का रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं। 30 अप्रैल को ट्वीट कर दी थी दुर्व्यवहार की जानकारी – कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds